Weather Update Today: फिर शुरू होगा बारिश का दौर! इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Mohit
By Mohit

Weather Update Today:  उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्तमान में सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की संभावना है।

दिल्ली-NCR में मौसम साफ है, लेकिन आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को भी अंशिक बादल रहेंगे। आंशिक बारिश के साथ दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का 11 डिग्री रह सकता है। उत्तराखंड में ठंड के बावजूद दिन में तापमान बढ़ने लगा है।

तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है और अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। IMD ने बंगाल-ओडिशा और कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जारी की है।

पश्चिम बंगाल में 17 से 20 मार्च के बीच ओलावृष्टि और तूफान की संभावना है। झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है।

16 से 19 मार्च के दौरान विदर्भ में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने 16, 18 और 19 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

 

 

Share This Article