Weather Today: उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें देशभर में मौसम का हाल

Weather Today: उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें देशभर में मौसम का हाल

Weather Today: उत्तर भारत के अन्य राज्यों के तापमान में भी कुछ कमी देखी जा रही है। कल देशभर में सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्ज किया गया, जो 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले दिनों तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका था, इसलिए लगभग 5 डिग्री की गिरावट को राहत के रूप में देखा जा रहा है।

यूपी में आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में धीरे-धीरे मौसम में बदल रहा है। बुधवार देर रात से ही कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। गोरखपुर, अमेठी, बहराइच और सुलतानपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में सुबह से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 24 जिलों में आज लू की भी चेतावनी है। कल पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम असम, सिक्किम, गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

झारखंड, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, दक्षिण तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रही।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

उत्तरपूर्वी बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है।