मणिपुर में हिंसा और सुरक्षा अभियान: दो उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Rajiv Kumar

मणिपुर में हिंसा और सुरक्षा अभियान: दो उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इंफाल पूर्वी जिले में दो उग्रवादियों की गिरफ्तारी के साथ मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

उग्रवादियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य येंगखोम भोगेन सिंह (50) को मंगलवार को टॉप खोंगनांगखोंग से गिरफ्तार किया गया। वहीं, प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के सदस्य पुखरामबम थोइबा सिंह (38) को मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

4 जिलों में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी

भारतीय सेना, पुलिस, और अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियानों में मणिपुर के चार जिलों—थौबल, कांगपोकपी, चुरचंदपुर, और तेंगनुपाल—से हथियार और युद्ध सामग्री बरामद की गई। 11 जनवरी से 14 जनवरी तक चले इन अभियानों में कार्बाइन मशीन गन, सिंगल बोर बैरल राइफल, एके सीरीज की राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया गया।

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले के कई इलाकों से खुफिया जानकारी के आधार पर यह सफलता हासिल की। बरामद हथियारों को आगे की कार्रवाई के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

Share This Article