T20 WC NZ vs AFG: बड़ा उलटफेर! अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

T20 WC NZ vs AFG: बड़ा उलटफेर! अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

T20 WC NZ vs AFG : T20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 75 रन पर ही सिमट गई।

राशिद खान ने 4 विकेट चटकाए, जबकि फजलहक फारुकी ने भी 4 विकेट झटके, जबकि अन्य 2 विकेट मोहम्मद नबी ने अपने नाम किए। ये पहली बार है, जब T20 WC में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया है। इस हार से न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए बड़े अंतर से मैच जीतना होगा। क्योंकि इस करारी शिकस्त के चलते न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बहुत कम हो गया है।

टी20 विश्वकप में AFG के लिए सबसे बड़ा जीत अंतर (रनों के हिसाब से)

130 बनाम SCO, शारजाह, 2021
125 बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024
84 बनाम NZ, प्रोविडेंस, 2024*
62 बनाम NAM, अबू धाबी, 2021
T20 विश्वकप में किसी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा बनाए गए सबसे कम स्कोर
55 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, 2021
60 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014
70 – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2016
72 – बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
75 – न्यूजीलैंड बनाम AFG, प्रोविडेंस, 2024*

टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के लिए 6वें विकेट के पतन पर सबसे कम स्कोर

33 रन बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014
43 रन बनाम अफगानिस्तान, प्रोविडेंस, 2024*
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 100 प्लस ओपनिंग साझेदारी
3 – बाबर आजम और रिजवान
2 – गिलक्रिस्ट और हेडन
2 – वॉर्नर और वॉटसन
2 – गुरबाज और इब्राहिम जादरान