Sapna Gill Prithvi Shaw: कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को भेजा समन, जानें क्या है मामला

By Mohit

Sapna Gill Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई की एक सत्र अदालत ने मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल की याचिका पर क्रिकेटर को समन जारी किया।

सपना गिल ने क्रिकेटर के खिलाफ अपनी शिकायत के संबंध में एक मजिस्ट्रेट के आदेशों को चुनौती दी थी। शॉ पर एक पब में कथित तौर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

गिल को फरवरी 2023 में एक उपनगरीय होटल में सेल्फी लेने को लेकर हुई बहस के बाद शॉ पर हुए हमले के सिलसिले में कुछ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले में जमानत मिलने के बाद गिल ने शॉ, उसके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर अंधेरी के हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया था।

बाद में पुलिस द्वारा क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने पर उसने मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया। गिल ने अपनी शिकायत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (छेड़छाड़), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा)

और 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। शॉ और उसके दोस्त आशीष यादव पर कथित तौर पर बल्ले से हमला करने का आरोप है।

 

Share This Article
Exit mobile version