इंडियन आर्मी में निकली भर्ती, इस साइट पर जाकर करें आवेदन

Amit
By Amit

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी ने तकनीकी प्रवेश योजना के तहत जुलाई 2025 बैच के लिए भर्ती निकाली है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स (PCM) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास।
JEE (मेन्स) 2024 में उपस्थित होना जरूरी।

आयु सीमा :

01 जुलाई 2025 तक 16½ वर्ष से 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जन्म तिथि 02 जनवरी 2006 से पहले और 01 जनवरी 2009 के बाद नहीं होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

उम्मीदवारों को उनकी एप्लिकेशन के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
उसके बाद इंटरव्यू के जरिये सिलेक्शन किया जाएगा।

सैलरी :

लेफ्टिनेंट – लेवल 10 : 56,100-1,77,500 रुपए प्रतिमाह।
कैप्टन – लेवल 10बी : 61,300-1,93,900 रुपए प्रतिमाह।
मेजर – लेवल 11 : 69,400-2,07,200 रुपए प्रतिमाह।
लेफ्टिनेंट कर्नल – लेवल 12ए : 1,21,200-2,12,400 रुपए प्रतिमाह।
कर्नल – लेवल 13 – 130,600-215,900 रुपए प्रतिमाह।
ब्रिगेडियर – लेवल 13ए : 139,600-217,600 रुपए प्रतिमाह।
मेजर जनरल – लेवल 14 : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह।
लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल – लेवल 15 : 1,82,200- 2,24,100 रुपए प्रतिमाह।
लेफ्टिनेंट जनरल HAG + स्केल – लेवल 16 – 2,05,400-2,24,400 रुपए प्रतिमाह।
VCOAS/Army Cdr/लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) – लेवल 17 – 2,25,000 रुपए प्रतिमाह।
COAS – लेवल 18 – 2,50,000 रुपए प्रतिमाह।

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

TAGGED:
Share This Article