Rahul Gandhi Amethi Lok Sabha Seat: मान गए राहुल! अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस दिन करेंगे नामांकन

Mohit
By Mohit

Rahul Gandhi Amethi Lok Sabha Seat: UP की सबसे चर्चित लोकसभा सीट अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

इस दिन करेंगे नामांकन

बताया जा रहा है कि वह कल यानी शुक्रवार को अमेठी से नामांकन करेंगे। पिछले कुछ दिनों से अमेठी के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रदर्शन किया था।

अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस और गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर 1980 में संजय गांधी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1984 में राजीव गांधी यहां से चुनावी मैदान में उतरे।

1991 तक वे यहां से सांसद रहे। 1999 में सोनिया गांधी ने अमेठी सीट से चुनावी मैदान में उतर कर जीत दर्ज की। 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की।

हालांकि, 2019 में उन्हें हार कार सामना करना पड़ा। उम्मीदवारी तय होने के बाद शुक्रवार को राहुल इस सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

Share This Article