पूसा कृषि मेला 2025: 24 से 26 फरवरी तक होगा आयोजन, एक लाख किसानों के पहुंचने की उम्मीद

Rajiv Kumar

पूसा कृषि मेला 2025: 24 से 26 फरवरी तक होगा आयोजन, एक लाख किसानों के पहुंचने की उम्मीद

हर साल आयोजित होने वाला पूसा कृषि विज्ञान मेला इस बार 24 से 26 फरवरी के बीच होगा। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय ‘उन्नत कृषि – विकसित भारत’ तय किया गया है। मेले में देशभर से कृषि कंपनियां हिस्सा लेंगी और किसानों को नई एवं उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराएंगी। इस मेले में लगभग एक लाख किसानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

प्रगतिशील किसानों से सीखने का अवसर

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा के वरिष्ठ अधिकारी एके सिंह ने बताया कि इस बार सैकड़ों प्रगतिशील किसान अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां वे अपनी खेती की उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। इससे दूसरे किसानों को उन्नत खेती के नये तौर-तरीकों को सीखने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

मेले के प्रमुख आकर्षण

मेले में कई अनूठी प्रदर्शनियां और गतिविधियां शामिल की जाएंगी:

  • फसलों के जीवंत प्रदर्शन
  • फूलों और सब्जियों की संरक्षित खेती
  • गमलों और वर्टिकल फार्मिंग का प्रदर्शन
  • मिट्टी और पानी की मुफ्त जांच
  • कट-फ्लावर, विदेशी सब्जियों, और फलों की उन्नत किस्मों की प्रदर्शनी
  • उच्च उपज बीजों और कृषि उपकरणों की बिक्री
  • वैज्ञानिकों और किसानों के बीच खुली चर्चा

 

 

Share This Article