संसद में प्रियंका गांधी का पहला दिन: हाथ में संविधान, हिंदी में शपथ, और राहुल का खास अंदाज

Rajiv Kumar

संसद में प्रियंका गांधी का पहला दिन: हाथ में संविधान, हिंदी में शपथ, और राहुल का खास अंदाज

केरल के वायनाड से चुनाव जीतने के बाद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया। उन्होंने सांसद पद की शपथ हिंदी में ली। शपथ के दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी, जो उनके भाई राहुल गांधी की परंपरा को आगे बढ़ाती दिखी।


राहुल ने रोका और कहा, “मुझे फोटो लेने दो”

संसद में प्रवेश से पहले प्रियंका का स्वागत कांग्रेस नेताओं ने किया। गेट पर उनके भाई राहुल गांधी ने उन्हें रोकते हुए मजाकिया लहजे में कहा, “रुको, मुझे भी तुम्हारी फोटो लेनी है।” यह पल भाई-बहन के बीच आत्मीयता और सादगी को दर्शाता था।

प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनकर पहुंची हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें लोकसभा के अंदर पहुंचाया।


कसावु साड़ी में प्रियंका ने ली शपथ

प्रियंका गांधी संसद में केरल की पारंपरिक ‘कसावु’ साड़ी पहनकर पहुंचीं। उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर हिंदी में शपथ ली। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

शपथ के बाद प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आशीर्वाद लिया। सोनिया गांधी ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम सबको उन पर गर्व है।”


गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में

यह पहली बार है जब गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में मौजूद हैं।

  • राहुल गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
  • प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा में पहुंची हैं।
  • सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

लोकसभा में शपथ लेने के बाद प्रियंका ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आशीर्वाद लिया। खड़गे राज्यसभा सदस्य हैं।

 

Share This Article