Prithvi Shaw की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, जानें क्या है मामला

By Mohit

Prithvi Shaw: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन कुछ नहीं निकला।

ऐसे में पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने को लेकर सपना ने मुंबई की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने पुलिस को जांच का आदेश दिया है। 2023 में अंधेरी में एक पब के बाहर सपना और पृथ्वी के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस ने कहा कि ठाकुर मोबाइल फोन से पृथ्वी का वीडियो बनाने गए लेकिन क्रिकेटर ने उन्हें ऐसा करने से रोका. फुटेज से ऐसा नहीं लगा कि पृथ्वी और बाकियों ने सपना से छेड़छाड़ की।

पब के चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए और उन्होंने कहा कि किसी ने सपना को मॉलेस्ट नहीं किया. पुलिस ने कहा कि एयर ट्रेफिक कंट्रोल टावर के सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि सपना बेसबॉल बल्ला लेकर पृथ्वी की कार का पीछा कर रही थी. यह देखा गया कि उन्होंने कार का शीशा तोड़ा।

पृथ्वी शॉ वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा हैं। इस सीजन में फ्रैंचाइजी के लिए अपने पहले मैच में 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 27 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। चार चौकों और दो छक्कों लगाए। हालांकि, कोलकाता के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह 7 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए।

Share This Article
Exit mobile version