PM Modi Swearing Oath Ceremony: इस दिन PM पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, देखें तारीख…

By Mohit

PM Modi Swearing Oath Ceremony: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक 8 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इधर 9 जून को आंध्र प्रदेश, 10 जून को ओडिशा और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश में राज्य सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। हम जनता के आभारी हैं,

उन्होंने भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा जताया। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, यह भारत के संविधान में दृढ़ विश्वास की जीत है, यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है। यह ‘सबका साथ सबका विकास’ की जीत है।”

बता दें कि 2019 के नतीजों के 7 दिन बाद पीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह समारोह आयोजित हुआ था। 2014 में जब एनडीए सरकार बनी थी तब 10 दिन बाद मोदी ने पीएम पद की शपथ ग्रहण की थी। इस बार नतीजे आने के बाद 4 दिन बाद यानी 8 जून को शपथ ग्रहण की तैयारी होने की खबर है।

 

 

Share This Article
Exit mobile version