Padma Award for Odisha Citizen: सरकार का बड़ा एलान! हर महीने देगी 25 हजार रुपए, जानें पूरी खबर

Mohit
By Mohit

Padma Award for Odisha Citizen : ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को हर महीने 25 हजार रुपए सम्मान राशि देने का एलान किया है। CMO से जारी बयान में कहा गया कि समाज में पद्म पुरस्कार विजेताओं के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए ये सम्मान राशि देने का फैसला किया गया है। ओडिशा के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को अप्रैल महीने से हर महीने 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

पद्म पुरस्कार देश का सबसे गौरवपूर्ण नागरिक सम्मान

सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘पद्म पुरस्कार देश का सबसे गौरवपूर्ण नागरिक सम्मान है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में देश को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है. पद्म पुरस्कार विजेताओं ने अपनी प्रतिभा और सेवा से ओडिशा का गौरव बढ़ाया है। ‘

भारत गणराज्य का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पद्म श्री पुरस्कार, जिसे पद्म श्री भी कहा जाता है, भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद भारत गणराज्य का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है.

 

Share This Article