Nestle India: मैगी नूडल्स के मामले में नेस्ले इंडिया लिमिटेड को सरकार के खिलाफ बड़ी जीत मिली है। सरकार ने 2015 में मैगी की बिक्री के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) में याचिका लगाई थी।
यूनियन ऑफ इंडिया और डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने जनता को खतरनाक मैगी नूडल्स बेचा है। इस याचिका को NCDRC ने खारिज कर दिया है। अब कंपनी ने सरकार से मुआवजा मांगा है।
जानकारी दे दें कि मैगी पर तय लिमिट से ज्यादा केमिकल होने का आरोप लगाते हुए 2015 में पूरे देश में इसे छह महीने के लिए बैन किया गया था। जिसके चलते उस समय कंपनी को 38,000 टन मैगी नूडल्स को नष्ट करना पड़ा था। जिससे कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ था। वहीं नवंबर 2015 में कंपनी को प्रतिबंध में ढील दी गई थी।