MI Vs DC IPL LIVE Score: IPL में आज डबल हेडर मुकाबले, जानें वेदर कंडीशन और पिच रिपोर्ट

Mohit
By Mohit

MI Vs DC IPL LIVE Score:  IPL में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। ये मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। यहां पेसर्स को भी शुरुआती ओवर्स में नई गेंद के साथ थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां IPL में अब तक कुल 86 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 मैच तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

वेदर कंडीशन

मैच वाले दिन दिल्ली का मौसम काफी गर्म रहेगा। बारिश की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। 24 अप्रैल को यहां का तापमान 38 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स :

ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैगर्क, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अभिषेक पोरेल।

मुंबई इंडियंस :

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला, नेहल वाधेरा और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : आकाश मधवाल।

 

Share This Article