Road Accident in Bihar: बिहार में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ ये हादसा

Mohit
Road Accident in Bihar

Road Accident in Bihar:  बिहार के लखीसराय से सुबह-सुबह दुखद खबर सामने आई है। यहां रामगढ़चौक थाना क्षेत्र में लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है रहा कि मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

उक्त घटना को लेकर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना झुलना गांव के पास हुई है।

ऑटो में सवार सभी लोग हलसी से लखीसराय आ रहे थे। लोग हलसी से लखीसराय किस वजह से आ रहे थे इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

इनमें से एक मृतक मुंगेर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है तो वहीं एक लखीसराय का रहने वाला है। सभी मृतक परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment