KL Rahul LSG Captaincy: केएल राहुल की कप्तानी पर LSG का बयान! कही ये बात…

By Mohit

KL Rahul LSG Captaincy: SRH के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद से ही LSG के कप्तान KL राहुल को कप्तानी से हटाने के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब आगे निकोलस पूरन कप्तानी करेंगे।

मगर इस पर अब टीम मैनेजमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा इस समय हम कप्तान को हटाने के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। हमारे पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, उसी पर फोकस कर रहे हैं। बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।

ये शर्म की बात है: शमी

LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के वीडियो पर मोहम्मद शमी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा ‘खिलाड़ियों की रिस्पेक्ट होती है। वह भी कप्तान है कोई सामान्य खिलाड़ी नहीं है।

बात करने का एक तरीका होता है। अगर ये चीजें कैमरे के सामने होती हैं तो ये शर्म की बात है। अगर आपको ऐसा कुछ करना है तो आप ड्रेसिंग रूम या होटल में ये कर सकते थे, लेकिन मैदान पर ऐसा करना जरूरी नहीं था।’

2022 से जुड़े टीम के साथ

केएल राहुल 17 करोड़ रुपये के करार के साथ 2022 सीजन में लखनऊ टीम से जुड़े थे. यह इस टीम का पहला सीजन था. मगर अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 2025 में होने वाली IPL मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी केएल राहुल को रिलीज कर सकती है।

 

Share This Article
Exit mobile version