Kisan Andolan LIVE: किसानों की हुंकार! कल हरियाणा से PM आवास तक करेंगे कूच

Kisan Andolan LIVE:
Kisan Andolan LIVE:

Kisan Andolan LIVE : फसलों की खरीद पर MSP की गारंटी सहित कई मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच ‘हरियाणा किसान खाप समिति’ के किसानों ने बड़ा एलान किया है।

किसानों ने MSP व जमीन अधिग्रहण से जुड़ी कई मांगों को मनवाने के लिए 20 फरवरी को हरियाणा से दिल्ली स्थित PM आवास तक पैदल कूच करने की घोषणा की है। किसान नेता रोहतास प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

हरियाणा के किसान संगठन BKU (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने सोमवार को जाट धर्मशाला (कुरुक्षेत्र) में पत्रकारों से बात की, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) प्रपोजल पर अपने 2 सुझाव प्रस्तुत किए।

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत MSP प्रपोजल में कपास, मक्का, दालें के साथ-साथ आयल सीड (सरसों, सूरजमुखी, तोरिया इत्यादि) और बाजरा को भी शामिल किया जाना चाहिए। इस सुझाव के माध्यम से, हरियाणा में प्रमुख फसलों को शामिल करके फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

गुरनाम चढ़ूनी ने आयल सीड (सरसों, सूरजमुखी) की फसलों पर गारंटीड MSP की मांग की है, जिससे देश को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

इसके साथ ही, खाद्य तेलों और आयल सीड फसलों के आयात को बंद करने की भी आवश्यकता है, क्योंकि इससे देश के किसानों को MSP से ऊपर लाभकारी मूल्य मिलेगा।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा- केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत के बाद किसानों ने 2 दिन का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि जो प्रपोजल किसानों के सामने पेश किया है, उस पर सहमति बन जाए।