भारत का लोकप्रिय टॉक शो ‘The Great Indian Kapil Show’ 192 देशों में लगाता है ठहाके, लेकिन इन देशों में नहीं है Netflix

Rajiv Kumar

भारत का लोकप्रिय टॉक शो ‘The Great Indian Kapil Show’ 192 देशों में लगाता है ठहाके, लेकिन इन देशों में नहीं है Netflix

स्ट्रीमिंग सेवा Netflix ने मार्च से भारत का लोकप्रिय टॉक शो ‘The Great Indian Kapil Show’ को स्ट्रीम करना शुरू किया था।

यह शो देखते ही देखते Netflix का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बन गया, जिसके हर एपिसोड को लाखों दर्शकों ने देखा।

192 देशों में देखा जाता है कपिल शर्मा का शो

कपिल शर्मा अपने हर दूसरे एपिसोड में यह जानकारी देते हुए नजर आते हैं कि उनका शो अब 192 देशों में देखा जा रहा है।

यह वे देश हैं जहाँ Netflix की सेवा उपलब्ध है।

Netflix उपलब्ध होने के साथ ही भारत के बाहर भी इस शो को देखा जा रहा है।

लेकिन, सवाल यह भी है कि ऐसे कितने देश हैं जहाँ Netflix की सुविधा मौजूद नहीं है?

About Netflix - Newsroom

इन देशों में नहीं है Netflix:

  • चीन: चीन में चीनी सरकार के सख्त नियमों के साथ विदेशी मीडिया पर रोक है।
  • उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया में भी सेंसरशिप कानून बहुत सख्त हैं, जिनके साथ सभी तरह की मीडिया और सूचना को नियंत्रित किया जाता है।
  • रूस: रूस में भी Netflix की सेवा बंद हो चुकी है। मार्च 2022 से Netflix ने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को सस्पेंड कर दिया था। रूस में Netflix एक्सेस करने पर एरर मैसेज और ब्लैंक मैसेज दिखाई देता है।
  • सीरिया: अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण सीरिया में Netflix जैसे अमेरिकी प्रोडक्ट और सेवाओं को बैन कर दिया गया है।

Share This Article