भारत बनाम जापान U19 एशिया कप लाइव अपडेट: ह्यूगो केली का अर्धशतक, जापान का चौथा विकेट गिरा
भारत और जापान के बीच आज, 2 दिसंबर को U19 एशिया कप का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। जापान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में जापान की टीम संघर्ष कर रही है।
भारतीय टीम ने मोहम्मद अमान की 122 रन की शानदार नाबाद पारी के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। आयुष म्हात्रे और केपी ने भी अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
जवाब में, जापान की टीम की शुरुआत सधी हुई थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे जल्दी-जल्दी झटके दिए।
32 ओवर के खेल तक जापान का स्कोर 3 विकेट पर 88 रन था। ह्यूगो केली ने शानदार अर्धशतक बनाया लेकिन वह 33वें ओवर में स्टंप आउट हो गए।