IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal ने विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे, अब खतरे में सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ENG
IND vs ENG

IND vs ENG: 5वें टेस्ट में भारत की पारी शुरू होते रोहित-यशस्वी ने गजब के रिकॉर्ड बनाए हैं। पारी का पहला छक्का मारते ही रोहित WTC इतिहास में 50 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए।

वहीं जायसवाल ने एक सीरीज में सर्वाधिक रन का कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जायसवाल आज अपनी पारी का पहला रन लेते ही एक सीरीज में सर्वाधिक रन (656) * बनाने वाले बैटर बन गए हैं।

इससे पहले कोहली ने एक सीरीज में 655 रन बनाए थे। वहीं यशस्वी की नजरें अब सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड पर हैं। गावस्कर के नाम एक टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 774 रन बनाने पर हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन

  • 1. ग्राहम गूच (1990)- 3 मैच, 752 रन, 3 शतक
  • 2. जो रूट (2021-22)- 5 मैच, 737 रन, 4 शतक
  • 3. यशस्वी जायसवाल (2024)- 4* मैच, 655 रन, 2 शतक
  • 4. विराट कोहली (2016)- 5 मैच, 655 रन, 2 शतक
  • 5. माइकल वॉन (2002)- 4 मैच, 615 रन, 3 शतक

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (भारतीय बल्लेबाज)

  • सुनील गावस्कर vs विंडीज (1971)- 4 मैच, 774 रन, 154.80 एवरेज, 4 शतक
  • सुनील गावस्कर vs विंडीज (1978-79)- 6 मैच, 732 रन, 91.50 एवरेज, 4 शतक
  • विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया (2014-15)- 4 मैच, 692 रन, 86.50 एवरेज, 4 शतक
  • विराट कोहली vs इंग्लैंड (2016)- 5 मैच, 655 रन, 109.16 एवरेज, 2 शतक
  • दिलीप सरदेसाई vs विंडीज (1971)- 5 मैच, 642 रन, 80.25 एवरेज, 3 शतक
  • यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड (2024)- 4* मैच, 655* रन, 93.57 एवरेज, 2 शतक