Holashtak 2024: 17 मार्च से होलाष्टक, गलती से भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

Mohit
By Mohit

Holashtak 2024: होली से 8 दिन पहले यानी 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहा है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है। होलाष्टक में ही 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में बुरे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होलाष्टक की अवधि में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

होलाष्टक में क्या करें और क्या ना करें?

होलाष्टक में गृह प्रवेश, जमीन या वाहन न खरीदें
ऑफिस ओपनिंग, सगाई, रोकना रस्म, विवाह संस्कार, मुहूर्त आदि न करें
कोई बड़ी खरीदारी भी होलाष्टक में नहीं करनी चाहिए।
होलाष्टक आरम्भ – 17 मार्च से
होलाष्टक समाप्त – 24 मार्च होलिका दहन के बाद
एक माह तक नहीं हो सकेंगी शादियां
विवाह मुहूर्त – इस बार होलाष्टक के दौरान ही 14 मार्च से खर मास भी शुरू हो रहा है, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। इस कारण लगभग एक महीने के लिए कोई विवाह मुहूर्त नहीं होगा। विवाह आदि कार्य 13 अप्रैल के बाद ही प्रारंभ होंगे।

Share This Article