हरियाणा सरकार का कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाया गया सेवाकाल

Rajiv Kumar

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने इन कर्मचारियों का सेवाकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब इन कर्मचारियों का सेवाकाल 31 दिसंबर 2024 तक रहेगा।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) में अपनी सेवाएं ट्रांसफर किए जाने से इनकार कर दिया था।

अभी ये कर्मचारी विभिन्न विभागों में ग्रुप A या B के पदों पर कार्यरत हैं। राज्य सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ही ये कर्मचारी कार्यरत हैं। हालांकि जब भी ऐसे पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाती हैं तो जिन कर्मचारियों ने HKRNL में पोर्ट नहीं जाने का विकल्प चुना है, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

इस फैसले से प्रदेश के करीब 12,000 कच्चे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। कर्मचारियों ने सरकार से सेवाकाल बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

पढ़िए सरकार के ऑर्डर.

Share This Article
Leave a Comment