Haryana Congress Candidates Announced: हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

By Mohit

Haryana Congress Candidates Announced: हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने सूची जारी कर दी है। अंबाला से वरूण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जय प्रकाश, करनाल से दिव्यांशू बुद्धिराजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा,

भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप टिकट दिया गया है। गुरुग्राम से कैप्टन अजय यादव दावेदार हैं, लेकिन पार्टी राज बब्बर को टिकट देना चाहती है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके विरोधी गुट में शामिल माने जाने वाले नेताओं के बीच लंबी खींचतान और पार्टी में गहन मंत्रणा बाद हरियाणा के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि अब भी गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नौ सीट पर और आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी।

Share This Article
Exit mobile version