Hardik Pandya IPL 2024: हार्दिक के रवैये पर इरफान ने उठाए सवाल, कहा- ऐसा नहीं…

Mohit
By Mohit

Hardik Pandya IPL 2024 : IPL 2024 में मुंबई इंडियंस को लगातार 2 हार मिली है। बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद ने MI को 278 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरे MI के बैटर 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे।

लेकिन कप्तान हार्दिक की स्ट्राइक रेट 120 रही। इस पर इरफान पठान ने कहा कि कप्तान ऐसा नहीं कर सकता। इससे पहले भी गुजरात के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक के टिम डेविड को खुद से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने पर सवाल उठाए थे।

ट्वीट में उन्होंने टिप्पणी की, “जब पूरी टीम 200 की स्ट्राइक रेट से खेल रही हो, तो कप्तान 120 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर सकता।” पठान की आलोचना मैदान पर पंड्या के नेतृत्व तक फैली, उन्होंने उन रणनीतिक निर्णयों की ओर इशारा किया जिन्हें उन्होंने संदिग्ध माना।

Share This Article