Haldwani News: अधिकारियों को जिंदा जलाने की कोशिश

Mohit
Haldwani News

Haldwani News : हल्द्वानी हिंसा पर नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने कहा कि HC के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। उपद्रवियों ने प्लानिंग के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला किया। थाने में पेट्रोल बम फेंके गए। अधिकारियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

छतों से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए। आगजनी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्लानिंग के साथ शहर में हिंसा हुई। CCTV की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

डीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक नगर-निगम अतिक्रमण हटाने में जुटा था। किसी को उकसाया नहीं गया। 15-20 दिन से हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई चल रही थी। सरकारी संपत्तियों की मैपिंग की जा रही है और कब्जे हटाए जा रहे हैं।

नगर-निगम की संपत्तियों को खाली कराने का अभियान चल रहा था। सड़कों से अतिक्रमण हटाए गए थे। सभी को नोटिस दिया गया था। सभी को सुनवाई का मौका दिया गया था।

कुछ लोग कोर्ट भी गए थे। जिन्हें स्टे नहीं मिला था उनके खिलाफ ऐक्शन चल रहा था। किसी एक परिसंपत्ति को टारगेट नहीं किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment