Haldwani Madrasa Attack: मदरसा तोड़ने पर भारी बवाल, पत्थरबाजी, आगजनी

Mohit
Haldwani Madrasa Attack

Haldwani Madrasa Attack: उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदरसा तोड़ने पर भारी बवाल हुआ है। बनभूलपुरा में अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में मुस्लिम महिलाओं व युवकों ने विरोध शुरू कर दिया।

कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। ट्रांसफार्मर भी फूंक दिया और पथराव भी किए। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ को काबू पाने के लिए आंसू गैस छोड़े गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

इस हिंसक झड़प में दस पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं एक महिला बुरी तरह से जख्मी बताई जा रही है। कई इलाकों में आगजनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और हमलावरों में यह झड़प करीब ढाई घंटे तक चला।

यही नहीं मदरसे और नमाज वाली जगह के आसपास मौजूद घरों के छतों पर पत्थर रखे गए थे। पुलिस ने जैसे ही बुलडोजर ऐक्शन शुरू किया वैसे ही आसमान से पत्थर बरसने लगे। इसके बाद चारों तरफ से आक्रोशित भीड़ ने अटैक कर दिया।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment