Gurugram : गुरुग्राम में मकान के झगड़े में विवाहित ने दी जान

मृतका प्रीति का फाइल फोटो।
  • आरोप पति, ससुर व देवर कर रहे थे परेशान, फांसी पर लटका मिला शव

गुरुग्राम :  गुरुग्राम के सोहना के शिव कालोनी 33 वर्षीय महिला प्रीति का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पति घर वापस लौटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने बताया कि दादा लाई मकान को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था, जिसे लेकर महिला को परेशान किया जा रहा था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है। इस मामले में विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। दूसरी तरफ परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया और कहा है कि पुलिस उन पर स्वयं आत्महत्या की बात लिखने का दबाव बना रही है

यूपी की रहने वाली है मृतका : उत्तर प्रदेश के गांव मुरैना के रहने वाले रघुवीर सिंह ने बताया कि उसकी लड़की प्रीति की शादी उत्तर प्रदेश के गांव खंगरपुर जिला आगरा के विक्रम के साथ की थी। विक्रम, प्रीति को लेकर सोहना की शिव कॉलोनी में अपने बनाए हुए मकान में रहता था। उसके दो बच्चे थे, लेकिन आगरा में उसके दादा लाई जमीन को लेकर काफी समय से विवाद था।

पति, ससुर देवर कर रहे थे परेशान: कुछ समय पहले विक्रम जब अपने घर गया तो उसके पिता ने दादा लाई मकान को अपने दूसरे बेटे जय सिंह के नाम करने की बात कही। जिसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद प्रीति ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रीति की आत्महत्या करने के बाद विक्रम उस समय से गायब है। मकान को लेकर प्रीति का ससुर, देवर व पति परेशान कर रहे थे। जिस कारण उसने आत्महत्या की है । थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।