हाई-रिस्क पर हैं गूगल क्रोम यूजर्स, सरकार ने कहा तुरंत करें ये काम

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर: सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि गूगल क्रोम में कई खामियां हैं। सरकार की सिक्योरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने कहा है कि दुनिया भर में लाखों गूगल क्रोम यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है। इन खामियों के कारण यूजर्स का डाटा और सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

CERT-In ने इस मामले को हाई-रिस्क पर रखा है। इन खामियों को दूर करने पर काम किया जा रहा है ताकि यूजर्स को खतरे से बचाया जा सके। CERT-In ने गूगल को इन खामियों की जानकारी दे दी है।

कहा गया है कि हैकर्स यूजर की डिवाइस में कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं और सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं। इससे यूजर की निजी जानकारी लीक हो सकती है और हैकर्स इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

CERT-In ने इन खामियों को लिस्ट किया है:

  • CVE-2023-4863: इस खामी के जरिए हैकर्स सॉफ्टवेयर वर्जन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं।
  • अगर आप Mac और Linux का इस्तेमाल करते हैं: 116.0.5845.188 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन
  • अगर आप विंडोज का इस्तेमाल करते हैं: 116.0.5845.187 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन
  • अगर आप Mac और Linux का डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल करते हैं: 117.0.5938.62 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन
  • अगर आप विंडोज का डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल करते हैं: 117.0.5938.62/.63 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन

CERT-In ने कहा है कि यूजर्स को अपने डाटा को तुरंत सुरक्षित करना होगा। गूगल क्रोम अपडेट करें। इसके लिए गूगल क्रोम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और तुरंत ब्राउजर अपडेट करें। इससे यह परेशानी खत्म हो जाएगी।