Elephant Human Nature: हाथी भी करते हैं अंतिम संस्कार! उनके मरने के बाद करते हैं ये काम, वीडियो देख हो जायेंगे भावुक

By Mohit

Elephant Human Nature : मरने के बाद लोगों को दफनाया या जलाया जाता है। क्या आपको पता है कि हाथी भी अपने मृतकों का अंतिम संस्कार करते हैं? वैज्ञानिकों ने पाया है कि “हाथी शवों को तब तक घसीटते रहते हैं,

जब तक उन्हें दफनाने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिल जाती। वे शवों को खोदे हुए गड्डों में उल्टा डाल देते हैं और मिट्टी से ढक देते हैं। दफनाने के बाद वे शोक मनाते हैं। हाथी उन स्थानों पर कभी नहीं जाते, जहां शवों को दफनाया गया था।”

देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर कुछ साल पहले एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें दिख रहा है कि कुछ हाथी अपने बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मृत हाथी के बच्चे को लेकर एक हाथी आगे-आगे चल रहा है।

वीडियो देख हो जायेंगे आप भावुक

उसके पीछे कई अन्य हाथी भी चल रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा माना जा रहा है कि हाथी की मां अपने मृत बच्चे को लेकर आगे-आगे चल रही है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर परवीन कसवान ने शेयर करते हुए लिखा कि “ये आपको भावुक कर देगा। अश्रुपूर्ण हाथी अपने मृत बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं. हाथियों का परिवार अपने बच्चे को अलग नहीं करना चाहता।

Share This Article
Exit mobile version