Dombivli MIDC Blast: महाराष्ट्र में डोंबिवली में भीषण आग, 7 की मौत, 40 से अधिक घायल

By Mohit

Dombivli MIDC Blast: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में आज दोपहर एक केमिकल कंपनी में भयानक आग लग गई। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है और 40 से अधिक गंभीर घायल हुए है। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इस धमाके में हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कई लोगों के हताहत होने की आशंका

फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग की लपटें और धुंआ अभी भी दूर से दिखाई दे रहा है। इस धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल देखा है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाके से दो से तीन किलोमीटर का इलाका थर्रा गया। विस्फोट के कारण कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये। यहां अब भी धमाके हो रहे हैं।

आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए हैं। आग बुझाने की कोशिश चल रही हैं। हालांकि आग भीषण होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मी अभी तक कंपनी में नहीं घुस पाए हैं।

बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील चीजें मौजूद है। इसलिए यह आग और फैलने की आशंका है। दुर्घटनास्थल से लगातार काला धुआं निकलता देखा जा सकता है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share This Article
Exit mobile version