Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Mohit
By Mohit

Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा है। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

अरविंदर सिंह लवली ने लिखा…!

पार्टी आलाकमान को सौंपे गए अपने पत्र में अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, ‘दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठी, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।’

Share This Article