Delhi AAP Protest: दिल्ली में जल संकट के बीच सियासत जारी है। आप सरकार ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली को पानी न देने का आरोप लगाया है तो दिल्ली BJP का कहना है कि आप सरकार पानी की चोरी कर रही है।
इसी बीच आज AAP कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर BJP के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
इस दौरान उन्होंने कहा- हरियाणा सरकार दिल्ली के हक का पानी दे। कोर्ट के आदेश के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। ये दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहते हैं।
