Crime News : लड़का है या लड़की? देखने के लिए फाड़ दिया महिला का पेट, जानिए पूरा मामला

By Mohit

Crime News :  UP की बदायूं कोर्ट ने सिविल लाइंस इलाके के घोंचा गांव निवासी पन्नालाल को पत्नी के साथ क्रूरता करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

पत्नी के पेट में लड़का है या लड़की, यह जानने के लिए उसने साल 2020 में हंसिए से पत्नी का पेट फाड़ दिया था। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि महिला काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थी।

दरअसल यूपी के बरेली जिले में स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गां व घोंचा निवासी युवती अनिता की शादी करीब 22 साल पहले नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी। शादी के बाद एक एक कर अनिता और पन्नालाल को पांच बेटियां हो गई। पन्नालाल को हर बार बेटे की चाहत रहती थी।

लेकिन हर बार बेटी होने के कारण वह परेशान हो गया था और वह अपनी पत्नी से भी आए दिन झगड़ा करके दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इसी बीच जब उसकी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई तो वह उसके पेट में लड़का है या लड़की ये जानने के लिए उसका पेट हसिये से काटकर देखने की बात कहता रहता था।

एक दिन अचानक उसने अपनी पत्नी का पेट फाड़ दिया। हालांकि पेट काटने से महिला का आठ माह का गर्भ खराब हो गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे तैसे डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। अब इस मामले में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

इस मामले में अनिता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद केस चला तो जांच के बाद हंसिया जब्त कर पन्नालाल को जेल भेज दिया था। इस मामले में सबूत एकत्रित करने के बाद आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में न्यायाधीश ने गुरुवार को पत्रावली का अवलोकन कर दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

 

 

Share This Article
Exit mobile version