Chhattisgarh News: वोटिंग के बीच पूर्व MLA के घर फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत

Mohit
By Mohit

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में पूर्व MLA देवती कर्मा के बंगले पर फायरिंग हुई है। हमले में पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल हुआ है।

देवती बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी हैं। कांग्रेस नेता महेंद्र ने ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम की शुरुआत की थी। 25 मई 2013 को झीरम हमले में नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है।

एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले थे। और घायल भिंड के निवासी है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

 

Share This Article