पीएम मोदी का ओडिशा दौरा: व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन, ओडिशा को बताया ‘नए भारत का प्रतीक’

Rajiv Kumar

पीएम मोदी का ओडिशा दौरा: व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन, ओडिशा को बताया ‘नए भारत का प्रतीक’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर में आयोजित ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में पीएम ने जनता मैदान में इस व्यापार सम्मेलन का शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में 7,500 से अधिक कारोबारी प्रतिनिधियों और बड़े उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पर्वी भारत बनेगा विकास का इंजन

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है। ओडिशा भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।” उन्होंने कहा कि राज्य कच्चे माल का निर्यात करने के बजाय मूल्य संवर्धन पर ध्यान केंद्रित करे। ओडिशा के साथ आसियान देशों के व्यापारिक संबंधों को लेकर भी पीएम ने सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।

मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम और उपलब्धियों को दिखाया गया। यह सम्मेलन उद्योग जगत, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

सम्मेलन का उद्देश्य

ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मकसद राज्य को “पूर्वोदय विजन” का केंद्र बनाते हुए भारत का प्रमुख औद्योगिक और निवेश गंतव्य बनाना है। सम्मेलन में सीईओ की बैठकें, बी2बी मीटिंग्स और नीतिगत चर्चाएं होंगी।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

ओडिशा के बाद पीएम मोदी देहरादून पहुंचेंगे, जहां वे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के मौके पर हो रहा है। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक यह आयोजन राज्य के 8 जिलों और 11 शहरों में होगा।

ग्रीन गेम्स: पर्यावरण को प्राथमिकता

इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का विषय “ग्रीन गेम्स” है। आयोजन स्थल के पास 10,000 पौधे लगाने के लिए “स्पोर्ट्स फॉरेस्ट” नामक विशेष पार्क तैयार किया गया है। पदक और प्रमाण पत्र पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनाए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों का खास आकर्षण

  • योग और मल्लखंब की शुरुआत: पहली बार योग और मल्लखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।
  • 10,000 से अधिक एथलीट: पूरे देश से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 10,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • 17 दिनों की प्रतियोगिताएं: कुल 35 खेलों में प्रतिस्पर्धाएं होंगी, जिनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे।
Share This Article