Bus accident Jammu Poonch Highway: जम्मू में बस खाई में गिरी, UP के 21 लोगों की मौत

Bus accident Jammu Poonch Highway Bus fell into a ditch in Jammu, 21 people from UP died

Bus accident in Jammu Poonch Highway : जम्मू में अखनूर के पास टांडा में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में UP के हाथरस के रहने वाले 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती

जम्मू मजिस्ट्रेट ने हादसे की जानकारी ‘X’ पर दी है। उन्होंने लिखा कि UP के हाथरस से तीर्थ यात्रियों को लेकर बस जम्मू के शिवखोड़ी जा रही थी। बचाव अभियान जारी है। जम्‍मू में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

अब तक 21 लोगों के मौत की खबर आ रही है। वहीं, हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया है कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में हाथरस की बस खाई में पलटने की सूचना प्राप्त हुई है।

इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। कृपया अपनी-अपने क्षेत्र से गई हुई बसों के बारे में जानकारी कर लें। जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलान नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।