Brij Bhushan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय! अदालत बोली- काफी सबूत हैं…

By Mohit

Brij Bhushan Singh News:  महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय हो गए हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने सांसद पर दो धाराओं में चार्ज फ्रेम किए हैं। उन पर धारा 354, 354 D और 506 (1) लगाई गई है।

आरोप तय करने के लिए काफी सबूत

अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए काफी सबूत हैं। बता दें कि साल 2022 में ये मामला उछला था। उन पर हरियाणा की महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय होने पर क्या बोलीं साक्षी मलिक ?

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय होने पर पहलवान साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा- यह हमारे लंबे संघर्ष की ओर एक कदम है। यह लड़ाई हमारे लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए थी।

मैं अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं। पहले हमसे सबूतों की कमी के कारण पूछताछ की गई थी लेकिन अब पर्याप्त सबूत हैं, हम तब तक केस लड़ेंगे जब तक आरोपी को सजा नहीं मिल जाती।

बृजभूषण शरण सिंह ने कही ये बात

राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया अदालत ने आज आरोप तय कर दिए हैं। एक मामले को छोड़कर बाकी सभी मामलों में आरोप तय कर दिए गए हैं। मैं न्यायपालिका के फैसले का स्वागत करता हूं और अब मेरे लिए दरवाजे खुल गए हैं।

 

Share This Article
Exit mobile version