फरवरी में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पर हो सकता है फैसला

फरवरी में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पर हो सकता है फैसला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत तक होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक चुनावों के तहत भाजपा की अधिकांश राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

राज्य इकाइयों में संगठनात्मक बदलाव का दौर

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी की राज्य इकाइयों के लगभग 60 प्रतिशत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उनके स्थान पर नए अध्यक्षों का चुनाव जनवरी के मध्य तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

भाजपा संविधान और अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव का पूरा होना आवश्यक है। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिया गया था।

 

 

Share This Article
Exit mobile version