BJP Candidates List 2024: सुषमा स्वराज की बेटी को यहां से टिकट, बोलीं- अब की बार 400 पार

Mohit

BJP Candidates List 2024 : भारत की विदेश मंत्री रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। BJP ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलवा मनोज तिवारी को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से टिकट दिया गया है, जबकि रामवीर सिंह बिधूड़ी को साउथ दिल्ली से टिकट मिला है। वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत चुनाव लड़ेंगे।

टिकट मिलने पर बांसुरी बोलीं, अब की बार 400 पार

उन्होंने कहा ‘मुझे यह मौका देने के लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और हर बीजेपी कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। अब की बार 400 पार के संकल्प के साथ, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानसेवक बनाने के लिए काम करेगा।’

Share This Article
Leave a Comment