Bhojpuri Song: पवन सिंह और आस्था सिंह ने किया रोमांस, देखते ही लोगों का छूट गया पसीना

Mohit
By Mohit

Bhojpuri Song: पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। करोड़ों लोग भोजपुरी स्टार पवन सिंह के दीवाने है। 11 अप्रैल को रिलीज हुए गाने ‘पिया छोड़ दिही ना’को सिर्फ 5 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इस रोमांटिक गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

‘पिया छोड़ द‍िही ना’ को पवन सिंह ने गाया है। इसे यूट्यूब पर ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल ने रिलीज किया है। गाने को 97 हजार से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं,

जबकि 12 हजार से अध‍िक यूजर्स इस पर कॉमेंट कर चुके हैं। सभी पवन सिंह और आस्‍था की जमकर तारीफ कर रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि यह गाना जल्‍द ही 1 ब‍िल‍ियन व्‍यूज का रिकॉर्ड भी बनाएगा।

इस रोमांटिक गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक प्रियांशु सिंह ने कम्‍पोज किया है। म्‍यूजिक वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्‍ट किया है, जबकि कोरियोग्राफी असलम खान की है।

‘पिया छोड़ द‍िही ना’ गाने का सीक्‍वेंस प्‍यार मोहब्‍बत वाला है। वीडियो की शुरुआत आस्‍था सिंह से होती है, जो रात के अंधेरे में नाइट सूट में नजर आ रही हैं। वह थोड़ी डरी हुई नजर आती हैं।

तभी पीछे से पवन सिंह आते हैं और उन्‍हें अपने बाहों में जकड़ लेते हैं। सईया जी के छुवन से आस्‍था सिहर जाती हैं। वह आगे छ‍िटक के दूर भागती हैं। यहीं से गीत की शुरुआत होती है।

Share This Article