bhaarat jodo nyaay yaatra : 7 साल बाद बाद राहुल व अखिलेश यूपी में आए साथ, राहुल गांधी बोले- हम नफरत मिटाने निकले हैं

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव।
  • अखिलेश यादव बोले- आगरा मोहब्बत की दुकान के नाम से दुनिया में जाना जाता है, इस शहर से मोहब्बत भर कर ले जाएं और पूरे देश में बांटें

आगरा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को पहले अलीगढ़ और फिर आगरा में रही। आगरा में यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने अखिलेश के साथ एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद यात्रा राजस्थान के धौलपुर के लिए रवाना हो गई। जबकि, अखिलेश यादव आगरा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

आगरा में रोड शो के दौरान अखिलेश ने कहा कि आगरा मोहब्बत की दुकान के नाम से दुनिया में जाना जाता है। इस शहर से मोहब्बत भर कर ले जाएं और पूरे देश में बांटें। जबकि प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। 7 साल बाद अखिलेश और राहुल साथ आए हैं।

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रियंका और अखिलेश मिलकर नफरत को मिटाने निकले हैं। गरीबों और महिलाओं पर अन्याय हो रहा है। इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय जोड़ दिया है। इसके पहले रविवार सुबह यात्रा की शुरुआत अलीगढ़ से हुई। यहां जनसभा में राहुल और प्रियंका ने नौकरी और अग्निवीर को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद न्याय यात्रा हाथरस पहुंची।

इससे पहले, शनिवार को यात्रा का दूसरा चरण मुरादाबाद से शुरू हुआ था। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी थीं। मुरादाबाद में राहुल ने सरकार पर निशाना साधा। लोगों से पूछा, ‘मुझे बताओ हिंदुस्तान के एयरपोर्ट किसके नाम पर हैं? हिंदुस्तान के बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर किसको दिए जाते हैं? हिंदुस्तान के पावर प्लांट किसके हाथ में हैं? सरकार आपकी जेब काटने का काम करती है।’

राहुल बोलेनफरत मिटाने निकले हैं : राहुल गांधी ने कहा- धन्यवाद अखिलेश जी। एक साल हुए हमारी भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर चली। समुद्र के तट से हम शुरु हुए, हिमालय की बर्फ तक हमारी यात्रा गई और यात्रा के अंदर से एक नारा आया। एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया। मेरे सामने खड़े होकर कहता है, राहुल जी मैं जानता हूं, आप क्या कर रहे हो। मैंने पूछा भइया, बताओ मैं क्या कर रहा हूं? कहता है, राहुल जी, आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हो। यही हम अब मिलकर अखिलेश जी, प्रियंका जी के साथ कर रहे हैं।

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा- बहनों और भाइयों, आज अखिलेश यादव जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बहुत-बहुत स्वागत है। बहुत खुशी का दिन है। अखिलेश जी, राहुल जी भाई बनकर आगे की जो जंग है, लड़ने जा रहे हैं। अपने संविधान के लिए, अपने देश के लोकतंत्र के लिए एकजुट होकर आपकी ताकत और आपकी शक्ति आज बढ़ रही है। इस बात पर हम सबको बहुत ज्‍यादा खुशी है। दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा ने 2 दिन का ब्रेक लिया था। इसके बाद शनिवार को यात्रा मुरादाबाद से अमरोहा, संभल होते हुए बुलंदशहर पहुंची। आज अलीगढ़ और हाथरस से होकर आगरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version