बेंगलुरु मर्डर केस: गर्लफ्रेंड की हत्या कर दो दिन तक शव के पास बैठा रहा आरोपी, वाराणसी से लौटते समय गिरफ्तार
बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में एक सर्विस अपार्टमेंट में 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाले 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दो दिन तक मृत शरीर के सामने बैठकर सिगरेट पी और फिर बेंगलुरु छोड़कर वाराणसी भाग गया। लौटते समय उसे एयरपोर्ट के पास देवनाहल्ली इलाके से पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आरव हनोय और पीड़िता माया गोगोई का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। माया ने ब्रेकअप की कोशिश की, जिससे नाराज होकर आरव ने मर्डर कर दिया। 23 नवंबर को माया इंदिरानगर के अपार्टमेंट में आरोपी से मिलने गई थी। 26 नवंबर की सुबह आरव अपार्टमेंट छोड़कर फरार हो गया।
वाराणसी भागने के बाद आरोपी 29 नवंबर को बेंगलुरु लौटा। पुलिस ने एयरपोर्ट के पास से उसे हिरासत में लिया।
Sign in to your account