PAK सेना पर बलूच विद्रोहियों का भीषण हमला, सुसाइड अटैक में 7 जवान ढेर, BLA ने 90 के मारे जाने का किया दावा

Rajiv Kumar

PAK सेना पर बलूच विद्रोहियों का भीषण हमला, सुसाइड अटैक में 7 जवान ढेर, BLA ने 90 के मारे जाने का किया दावा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना पर घातक हमला किया है। क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें 7 पाकिस्तानी जवान मारे गए और 21 घायल हो गए। वहीं, BLA ने 90 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।

IED से लदे वाहन ने मारी सैन्य बस को टक्कर

यह हमला नोशकी जिले में हुआ, जहां BLA के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सैन्य काफिले की बस से टकरा दिया।

  • सेना ने हमले के बाद पूरे इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए।
  • काफिले में 7 बसें और 2 अन्य वाहन थे।
  • बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने इस हमले की निंदा की।

12 मार्च को किया था ट्रेन हाईजैक

इससे पहले 12 मार्च को बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था।

  • 440 यात्री ट्रेन में सवार थे।
  • 21 बंधकों की हत्या कर दी गई।
  • जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 33 हमलावरों को मार गिराने का दावा किया।

क्या चाहती है BLA?

बलूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी चाहती है।

  • यह प्रांत ईरान से सटा हुआ है और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है।
  • बलूच लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान ने इस क्षेत्र को लूट लिया और अब चीन भी इसमें शामिल हो गया।
  • चीन ने ग्वादर बंदरगाह समेत कई परियोजनाओं में निवेश किया है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ा है।

Share This Article