पंजाब विधायकों की बैठक के बाद क्या बोले CM भगवंत मान?

Rajiv Kumar

पंजाब विधायकों की बैठक के बाद क्या बोले CM भगवंत मान?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हार के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ बैठक बुलाई। इस बैठक के चलते सोमवार को होने वाली पंजाब कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित कर दिया गया।

बैठक के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान?

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरी पंजाब कैबिनेट और विधायकों की बैठक कपूरथला हाउस में हुई। उन्होंने बताया कि दिल्ली चुनाव के दौरान पंजाब इकाई ने काफी मेहनत की थी, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने विधायकों को धन्यवाद दिया।

सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है, चाहे वह बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य या इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो। सरकार इन योजनाओं को और गति देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा “पंजाब मॉडल” बनाएंगे, जिसे पूरा देश सराहेगा।

बैठक को लेकर क्या बोले अमन अरोड़ा?

AAP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के विधायकों, मंत्रियों और पदाधिकारियों से संपर्क में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के विधायकों ने दिल्ली में कड़ी मेहनत की और शायद यही वजह है कि केजरीवाल उनसे मिलना चाहते थे।

दिल्ली चुनाव में AAP को झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। 2020 के चुनावों में AAP को 62 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा। 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली में सत्ता में वापसी की है।

Share This Article