सूडान: एल-फशर में अस्पताल पर हमला, 70 की मौत और 19 घायल

Rajiv Kumar

सूडान: एल-फशर में अस्पताल पर हमला, 70 की मौत और 19 घायल

 

सूडान के एल-फशर शहर में एक बड़े हमले में 70 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यह हमला एक अस्पताल पर किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्येयियस ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।

हमले के दौरान अस्पताल मरीजों से था खचाखच भरा

घटना के वक्त अस्पताल पूरी तरह मरीजों और उनके साथियों से भरा हुआ था। WHO प्रमुख टेड्रोस एडनोम ने बताया कि इस भयावह हमले में 70 मरीजों और उनके परिजनों की जान चली गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

मले का जिम्मेदार कौन?

हालांकि, हमले के पीछे कौन है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय अधिकारियों ने विद्रोही गुट रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) पर आरोप लगाया है, लेकिन RSF ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया। बीते कुछ दिनों से RSF ने एल-फशर पर हमले की धमकी दी थी, जिसके बाद यह हमला हुआ।

घटना पर अंतरराष्ट्रीय चिंता

यह हमला उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी एल-फशर में हुआ है। यह क्षेत्र लंबे समय से संघर्ष और अस्थिरता का शिकार रहा है। WHO के महानिदेशक ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को निशाना बनाना बेहद अमानवीय है।

Share This Article