विशाखापत्तनम में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, जनसैलाब ने किया स्वागत; सीएम नायडू भी रहे साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आंध्र प्रदेश दौरे पर हैं। गुरुवार शाम वे विशाखापत्तनम पहुंचे, जहां राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ रोड शो किया। फूलों से सजे एक खुले वाहन में सवार होकर तीनों नेताओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन किया। रोड शो सिरिपुरम जंक्शन से शुरू होकर आंध्र विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान तक चला।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरे पर आंध्र प्रदेश में सतत विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं राज्य के उत्तरी क्षेत्र को आर्थिक और सामाजिक विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आंध्र प्रदेश संभावनाओं और अवसरों की भूमि है। जब ये संभावनाएं हकीकत बनेंगी, तब आंध्र प्रदेश और भारत दोनों ही विकास के शिखर पर होंगे। आंध्र प्रदेश का विकास हमारा संकल्प और विजन है।”
Sign in to your account