साइबर युद्ध और आतंक से निपटने की तैयारी पर जोर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु दौरे के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और बदलती वैश्विक परिस्थितियों पर विचार रखते हुए सशस्त्र बलों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को साइबर युद्ध, आतंकवाद और अन्य सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही, राष्ट्रीय और वैश्विक परिदृश्य की गहरी समझ विकसित करना जरूरी है।
राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों का जिक्र करते हुए कहा कि इसे समझने और प्रभावी रूप से बदलने के लिए शोध आधारित तकनीक अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि हमारे सशस्त्र बल अधिकारी आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादन की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। देश को एक प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो सशस्त्र बलों की जरूरतों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम साबित होगा।
राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा:
Sign in to your account