iOS 18: अब हिंदी में बात करेगी सिरी, भारतीय यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

Rajiv Kumar

iOS 18: अब हिंदी में बात करेगी सिरी, भारतीय यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

सिरी अब हिंदी में बात करेगी!

यह iOS 18 का सबसे बड़ा अपडेट है। सिरी अब 9 भारतीय भाषाओं और भारतीय अंग्रेजी को सपोर्ट करेगी। आप सिरी को अलार्म सेट करने, कॉल करने, म्यूजिक प्ले करने और कई अन्य काम करने के लिए हिंदी में कमांड दे सकेंगे।

अन्य खास फीचर्स:

  • मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड: iPhone 12 और उसके बाद के मॉडल में आप अंग्रेजी के साथ दो भारतीय भाषाओं को सेट कर सकेंगे। यह कीबोर्ड मैसेज, नोट्स आदि के लिए होगा।
  • अल्फाबेटिकल कीबोर्ड: 11 भारतीय भाषाओं के लिए अल्फाबेटिकल कीबोर्ड लेआउट उपलब्ध होगा, जिससे आप आसानी से टाइप कर सकेंगे।
  • इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट: लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भारतीय भाषाओं में कस्टमाइज किया जा सकेगा।
  • डुअल सिम के लिए बेहतरीन फीचर्स: सिम स्विच री-डिजाइन और कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइजेशन।
  • लोकल कॉलर आईडी और स्मार्ट कॉल हिस्ट्री:
  • अडवांस ट्रांसलेट एप: अब आप iOS के ट्रांसलेट एप में हिंदी में अनुवाद भी कर सकते हैं।

Share This Article