BJP Leader Arrested: BJP नेता गिरफ्तार, 10 महीने तक महिला के साथ किया ये काम, जानें पूरा मामला

Mohit
By Mohit

BJP Leader Arrested:  कर्नाटक के सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने BJP नेता जी. देवराज गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देवराज पर एक महिला ने 10 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने चित्रदुर्ग से किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद से देवराज फरार था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। देवराज ने ही प्रज्वल से जुड़े अश्लील वीडियो लीक किए थे और BJP आलाकमान से उसकी शिकायत की थी।

महिला के पति ने भी कराई थी शिकायत दर्ज

इसके अलावा महिला के पति ने भी गौड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह उनके घर में जबरन घुसे. उन्हें धमकाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एफआईआर के मुताबिक देवराज गौड़ा पिछले 10 महीनों से महिला को परेशान कर रहे थे।

परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग

वह महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं महिला ने अपनी शिकायत में अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

Share This Article