TikTok Ban: टिकटॉक दुनियाभर में बैन, जानिए क्या है माजरा?
चीन की लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक इन दिनों मुश्किलों से घिरी हुई है। अमेरिका ने टिकटॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस को या तो अपनी अमेरिकी ऑपरेशंस किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने या फिर बैन का सामना करने का अल्टीमेटम दिया है।
अगर टिकटॉक को कोई अमेरिकी खरीदार नहीं मिलता है, तो अमेरिका में इसके 170 मिलियन से ज़्यादा यूजर्स प्रभावित होंगे और ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
कई देशों में पहले से ही बैन
अमेरिका के अलावा भी दुनिया के कई देशों में टिकटॉक पर बैन लगा हुआ है। इन देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया है।
भारत में बैन
टिकटॉक बैन करने वाला पहला देश भारत था। जून 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए टिकटॉक सहित 58 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था।
अन्य देशों में बैन
भारत के अलावा, अफगानिस्तान, ईरान, उत्तर कोरिया, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रूस, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, डेनमार्क, कनाडा, न्यूजीलैंड, ताइवान, माल्टा, फ्रांस, नॉर्वे और लातविया जैसे देशों ने भी टिकटॉक पर बैन लगा रखा है।
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अजरबैजान में आंशिक प्रतिबंध
इन देशों ने टिकटॉक पर पूरी तरह से बैन नहीं लगाया है, बल्कि कुछ शर्तों के साथ इसे इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
अमेरिकी प्रतिबंध का विरोध करते हुए टिकटॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस ने इसे असंवैधानिक बताया है और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।